Hindi News / news / नहर में डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

नहर में डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jul 10, 2020, 7:09:00 PM

नहर में डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है. एक बड़ा हादसा हुआ है. नहर में नहाने के दौरान पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है. चारों मृतक बच्चे एक ही घर के रहने वाले बताये जा रहे हैं. इस बड़े हादसे के बाद घर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.


घटना रोहतास जले के तिलौथू प्रखंड की है. जहां तिलौथू गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है. तिलौथु सरैया के बीच एक तालाब और नहर का बहाव पानी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चों की पहचान सोनू गोस्वामी का 10 वर्षीय बेटा अनमोल कुमार और 12 वर्षीय बेटा रोहित कुमार, अजय गोस्वामी का 11 वर्षीय बेटा राजू कुमार और राजेश्वर गोस्वामी का 9 वर्षीय बेटा सूरज गोस्वामी उर्फ गोलू कुमार के रूप में की गई है.


सभी मृतक बच्चे तिलौथु पूर्वी के रहने वाले हैं. ये सभी बच्चे एक ही परिवार के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि नहर में नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया. जिसे बचाने के लिए एक-एक कर सभी बच्चे पानी में ही डूब गए. जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक बच्चों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.