Lalan Singh : 'घरे में बंद कर दिहो ...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अनंत सिंह के वोट अपील में यह बातें बोलना पड़ा महंगा, पटना DM ने दर्ज किया FIR; जानिए क्या है पूरा मामला Patna accident : पटना में बाकरगंज नाले पर बना मकान धंसा, चार लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य जारी Success Story: कौन हैं IAS आशीष कुमार? जिन्होंने अनंत सिंह के गिरफ्तारी से ठीक पहले संभाली थी मोकामा की कमान Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य DSP ने 100 करोड़ नहीं बल्कि 200-300 करोड़ कमाया, खुलासे ने हिला दिया सिस्टम..हो गया सस्पेंड Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 21 Feb 2024 05:34:25 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
DESK: मशहूर रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार के लोग काफी सदमे में हैं। वही एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी सन्नाटा छा गया।
उनके निधन की सूचना मिलने के बाद रिश्तेदार मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। रिश्तेदारों के आने के बाद अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा। अमीन सयानी का जन्म मुंबई में 21 दिसंबर 1932 को हुआ था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया।
रेडिया की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो उद्घोषक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई राजनेताओं ने दुख जताया। अमीन सयानी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी। जिसने उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया। अपने काम के बदौलत उन्होंने इंडियन ब्रॉडकास्टिंग में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने लिस्नर्स के साथ एक खास ब्रांड बनाया। उनकी जाने से दुखी हूं..भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि..मशहूर रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी जी का निधन दुःखद। स्व॰ अमीन सयानी जी को रेडियो की दुनिया में आवाज का जादूगर कहा जाता था। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी ख्याति बनाई। उनके निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें।
वही बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दशकों तक देश में रेडियो की पहचान रहे अमीन सयानी जी के निधन की सूचना मन को मर्माहत करने वाली है। रेडियो कार्यक्रम शुरू करने के पहले "भाईयों और बहनों" कहने का उनका तरीका श्रोताओं को पूरे कार्यक्रम से बांधे रखता था। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों तथा प्रशंसकों को दारुण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।