ब्रेकिंग न्यूज़

Iran Israel War: खामनेई ने किया जंग का ऐलान, फतह मिसाइल से इजरायल पर हमला; तेल अवीव और तेहरान में भारी तबाही Bihar News: DGP का सख्त आदेश, गवाही से गैरहाजिर पुलिस अधिकारियों के वेतन में होगी कटौती Bihar News: BJP के पूर्व विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, अश्विनी चौबे पर भी मुकदमा दर्ज Bihar News: गंडक नदी में घड़ियालों की बेतहाशा बढ़ोतरी, 10 साल में 1000 के पार पहुंची संख्या Bihar News: सब्जी मंडी में युवक को दबंगई पड़ी भारी, एसएसबी जवान और पुलिस अधिकारी से हाथापाई के बाद गिरफ्तार Bihar News: यातायात पुलिस के 24 कर्मियों पर गिरी गाज, SP ने इस कारण किया निलंबित Bihar Crime News: लखीसराय में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य को मारी गोली Bihar Crime News: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, छह हिरासत में Bihar News: राजस्व विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, जरूरतमंदों को नहीं दी गई जमीन Bihar News: दीघा-कोइलवर फोरलेन निर्माण में खर्च होंगे 5500 करोड़, इतने साल में पूरा होगा काम; मॉडल तय

नहीं रहीं मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 13 Jan 2024 02:05:06 PM IST

नहीं रहीं मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

- फ़ोटो

DESK: मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। भारत सरकार ने उन्हें तीनों प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों- पद्म विभूषण, पद्म श्री और पद्म भूषण से नवाजा था। प्रभा अत्रे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से जुड़ी थीं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभा अत्रे को उस वक्त दिल का दौड़ा पड़ा, जब वे पुणे स्थित अपने घऱ पर सो रही थीं। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभा अत्रे के परिवार के कुछ सदस्य विदेश में रहते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


13 सितंबर 1932 को पुणे में जन्मी प्रभा अत्रे शास्त्रीय गायिका के अलावा, एक शिक्षाविद, शोधकर्ता, संगीतकार और लेखिका के रूप में भी अपना योगदान दिया। उन्हें 1990 में पद्म श्री पुरस्कार और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1991 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। जनवरी 2022 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई अन्य  पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।