1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 3:27:42 PM
- फ़ोटो
NALANDA: नालंदा के दरियापुर गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है. सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में पानी के बूंद-बूंद के लिए लोग तरस गए हैं. पिछले 5 महीने से पेयजल संकट से परेशान लोगों के सब्र का बांध अब टूट गया है.https://www.youtube.com/watch?v=H6jSJvoolBY पीने के पानी ने परेशानी इतनी बढ़ा दी है कि लोग अब सड़क पर उतर गए हैं. दलित टोले के लोगों ने हंगामा और प्रदर्शन किया. गुस्साए लोगों ने पटना-इस्लामपुर रोड को घंटों जाम कर विरोध जताया. लोगों ने मुख्यमंत्री नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया. इस्लामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और पेयजल समस्या दूर करने का भरोसा दिया. नालंदा से राज की रिपोर्ट