Hindi News / news / फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया

1st Bihar Published by: Updated May 18, 2022, 3:02:02 PM

फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की  बड़ी खबर अहमदाबाद से आ रही है जहां मोरबी स्थित एक नमक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक दर्जन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है।


मिली जानकारी के अनुसार हलवद में सागर साल्ट नाम की कंपनी में यह हादसा हुआ। कंपनी में मजदूर नमक की बोरियों को लगा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रशासन ने इन बोरियों के नीचे करीब 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। 


घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में पीएम ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि, घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।