Hindi News / news / शादी की खुशियों के बीच आखिर मंडप में क्यों रो पड़ा दूल्हा ?...

शादी की खुशियों के बीच आखिर मंडप में क्यों रो पड़ा दूल्हा ? जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप !

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 25, 2019, 4:28:13 PM

शादी की खुशियों के बीच आखिर मंडप में क्यों रो पड़ा दूल्हा ? जानेंगे तो चौंक जाएंगे आप !

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा के रुपौ में पकड़ुआ विवाह का एक मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जबरन शादी कराने की घटना साफ दिख रही है. वीडियो में युवक को जबरन मंडप में बैठाया जा रहा है और शादी के समय दूल्हा बना युवक रो रहा है. बताया जा रहा है कि नवादा के रूपौ थाना इलाके के सिंघना गांव में गया के पहाड़पुर के रहने वाले श्रीशंकर राय के बेटे नित्यानंद कुमार राय को बंधक बनाकर 23 जून की रात उसकी जबरन शादी करा दी गई. पीड़ित का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर बेहोशी की हालत में उसकी शादी करा दी. पीड़ित ने बताया कि वो अपने दोस्त चंदन और विक्की के साथ 23 जून को नवादा के काकोलत जलप्रपात घूमने आया था. देर होने पर तीनों दोस्त चंदन के भाई के ससुराल रुक गए. तभी उन तीनों को लड़की के परिवारवालों ने बंधक बना लिया. विक्की किसी तरह गांव से भागकर थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और उसकी जबरन शादी करा दी गई. जब मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तब आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चंदन सहित तीनों दोस्त का आरोप है कि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो ये शादी रुक सकती थी. वहीं लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि दोनों में प्यार मोहब्बत थी उसी को लेकर दोनों ने आपस में मिलकर परिवार वाले से सामने इच्छा अनुसार शादी की है.