1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2023, 11:49:08 AM
- फ़ोटो
DESK: देश में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को नए साल के पहले दिन ही महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। जिससे लोगों का बजट बिगड़ने वाला है और इसका सीधा असर उनकी जेबों पर पड़ने वाला है। हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दरअसल, साल 2023 के शुरू होने के साथ ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। 19 किलो वाले नीले रंग के कमर्शियल सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 24 से 25 रूपए तक की बढोतरी की है। वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया था।
हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को थोड़ी राहत जरूर मिली है। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, हलवाई और शादी समारोहों के दौरान किया जाता है। कमर्शियल सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 25 रुपए बढ़ोतरी से होटलों और रेस्टूरेंट में खाना खाने वाले लोगों का जयका जरूर बिगड़ने वाला है।