1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 04, 2024, 8:44:27 PM
- फ़ोटो
DESK: 2005 से पहले जिन सरकारी सरकारी की नौकरी लगी है उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। नये साल पर शिंदे सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। लेकिन सिर्फ 26 हजार सरकारी कर्मचारियों को ही ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों को नये साल का बड़ा गिफ्ट सरकार ने दिया है। कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन लागू करने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से हजारों सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ मिलेगा।
कैबिनेट की बैठक में 2005 से पहले सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी परिसंघ के महासचिव विश्वास काटकर ने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट के इस फैसले से ऐसे 26 हजार राज्य कर्मियों को फायदा होगा जिनकी बहाली नवंबर 2005 से पहले हुई थी लेकिन नियुक्ति पत्र बाद में मिला था। बता दें कि OPS 2005 में ही बंद कर दिया गया था। जिसे लाभ अब 26 हजार सरकारी कर्मचारियों को मिलने जा रहा है।