1st Bihar Published by: Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09:17 AM IST
- फ़ोटो
DESK : फेमस सीरियल महाभारत में भीम का किरीदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है वह काफी समय से बीमार चल रहे थे.पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. उनके एक्टिंग की खूब तारीफ होती थी.
बताया जा रहा है कि निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उन्होंने सर्कार से मदद भी मांगी थी. अभिनय के दुनिया में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे. प्रवीण एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे. उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया था. बता दें उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.
खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें BSF की नौकरी भी मिली थी लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने एक्टिंग करने का मन बनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.