Hindi News / news / निजी कंपनी के प्लांट में जोरदार धमाका, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई...

निजी कंपनी के प्लांट में जोरदार धमाका, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 23, 2023, 5:38:11 PM

निजी कंपनी के प्लांट में जोरदार धमाका, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

- फ़ोटो

DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र के ठाणे से आ रही है, जहां एक निजी कंपनी के प्लांट में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं। घटना उल्हासनगर के शहाड इलाके की है।


दरअसल, ठाणे के उल्हासनगर के शहाड इलाके में स्थित कंपनी के प्लांट में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाका दहल उठा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई के घायल होने की खबर है। घायल मजदूरों को स्थानीय सेंचुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।