नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, विधानसभा सत्र को बढ़ाए जाने के फैसले पर लगी मुहर

1st Bihar Published by: Updated Aug 24, 2022, 1:30:38 PM

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, विधानसभा सत्र को बढ़ाए जाने के फैसले पर लगी मुहर

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की एक और ताजा खबर सामने आ रही है। नीतीश कैबिनेट की आज दोपहर बुलाई गई बैठक खत्म हो गई है। बैठक में विधानसभा के मौजूदा विशेष सत्र की अवधि बढ़ाने के फैसले पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केवल 1 एजेंडे पर चर्चा हुई। विधानसभा के विशेष सत्र की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर कैबिनेट ने मुहर लगाई अब विधानसभा की बैठक 26 अगस्त को बुलाई गई है।


26 अगस्त को विधानसभा की विशेष बैठक बुलाई गई है। स्पीकर के निर्वाचन को लेकर सदन को आहूत किए जाने पर यह फैसला लिया गया है। भारत के संविधान के 178 के तहत बिहार विधानसभा पद होने के उपरांत सदन की कार्यवाही बुलाई गई। जिसमें नए स्पीकर चुने जाएंगे। राजद की ओर से अवध बिहारी चौधरी का नॉमिनेशन कल होगा। कैबिनेट ने सदन बुलाए जाने पर फैसला लिया है।