नीतीश पर फिर बरसे सम्राट चौधरी, कहा-सरकार बचाने वाले मुख्यमंत्री हैं नीतीश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 18, 2023, 7:11:07 PM

नीतीश पर फिर बरसे सम्राट चौधरी, कहा-सरकार बचाने वाले मुख्यमंत्री हैं नीतीश

- फ़ोटो

PATNA:बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं।  सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह की स्थिति अभी बिहार में बनी हुई है उससे स्पष्ट है कि 2013 के बाद नीतीश कुमार सिर्फ सरकार बचाने का काम कर रहे हैं। अब वे सिर्फ सरकार बचाने वाले मुख्यमंत्री हैं। इससे ज्यादा उनका कोई रोल नहीं है। बहुत चीज तो उन्हें याद ही नहीं रहता। वे क्या कर रहे है और करना चाहते हैं यह भी उन्हें पता नहीं रहता।


गौरतलब है कि बीजेपी नेता सम्राट चौधरी लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कल ही ट्वीट कर उन्होंने बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि आरजेडी के मंत्री ने एलान कर दिया है कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार का जनाधार खत्म हो चुका है। उनको अब शर्म आनी चाहिए। सम्राट चौधरी ने ट्विटर पर यह लिखा था कि बिहार राजद के मंत्री का ऐलान तेजस्वी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री। बिहार में नीतीश कुमार जी का जनाधार खत्म हो चुका है। उनकी राजनीतिक हैसियत भी समाप्त हो चुकी है। अब तो नीतीश कुमार जी शर्म कीजिए।