Hindi News / news / नीतीश से मुलाकात करने वाले हैं तेजस्वी, विपक्षी दलों की बैठक के बाद...

नीतीश से मुलाकात करने वाले हैं तेजस्वी, विपक्षी दलों की बैठक के बाद जातीय जनगणना को लेकर करेंगे बात

1st Bihar Published by: Updated Jul 29, 2021, 1:11:32 PM

नीतीश से मुलाकात करने वाले हैं तेजस्वी, विपक्षी दलों की बैठक के बाद जातीय जनगणना को लेकर करेंगे बात

- फ़ोटो

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव पीछे हटने को तैयार नहीं है. तेजस्वी यादव ने अब इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने का ऐलान किया है. तेजस्वी ने कहा है कि जातीय जनगणना का मसला उनकी पार्टी सबसे पहले उठाते रही है और अगर केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी तो इसके बावजूद राज्य सरकार अपने खर्च पर इसे करा सकती है. विपक्ष ने कहा कि कई राज्यों ने ऐसा अपने खर्च पर कराया है.


जातीय जनगणना के मसले पर तेजस्वी यादव आज विपक्षी दलों के नेताओं के साथ एक बैठक करने वाले हैं. बैठक के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे. तेजस्वी लगातार यह मांग रखते आ रहे हैं कि जातीय जनगणना के मसले पर राज्य सरकार केंद्र के सामने अपनी बात रखें. विधानसभा की एक कमेटी के जरिए केंद्र से आग्रह किया जाए और अगर इसके बावजूद भी केंद्र सरकार तैयार नहीं होती है तो बिहार सरकार अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराये.


तेजस्वी ने आज के बिहार विधानसभा में भी इस मसले पर कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया था. हालांकि सदन में आज विधि और विधाई कार्य के कारण इस पर चर्चा नहीं हो सकी. तेजस्वी का कार्य स्थगन अस्वीकृत कर दिया गया. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस मसले को नहीं छोड़ा है. तेजस्वी आज विपक्षी दलों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद रणनीति बनाकर नीतीश कुमार से मुलाकात भी करेंगे.