1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 4:48:45 PM
- फ़ोटो
PATNA : समान काम समान वेतन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से निराश हो चुके नियोजित शिक्षक और नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करेंगे. नियोजित शिक्षकों ने आज राज्य भर में 1 दिन का सामूहिक अवकाश लिया है. राज्य भर के नियोजित शिक्षक आज पटना में प्रदर्शन करते हुए विधानसभा घेराव करेंगे. नियोजित शिक्षक की मांग- 1.पुराने नियमित शिक्षकों की भांति वेतनमान एवं हूबहू सेवा शर्त का लाभ मिले 2.पुरानी पेशन योजना लागू की जाए 3. नियोजित शिक्षकों को ग्रुप बीमा योजना एवं सामान्य भविष्य निधि योजना का लाभ दिया जाए 4.शिक्षकों के अप्रशिक्षित आश्रितों को नियमावली में स्थिलता करते हुए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति किए जाए 5. 2006 के बाद अब तक शिक्षक के पद पर नियुक्ति सभी शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान का लाभ मिले 6.समान स्कूल प्रणाली लागू हो 7.सत्र शुरू होने से पूर्व छात्रों को पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराया जाए. 8.शिक्षकों को सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त कर ससमय वेतन मिले. पटना से राजन की रिपोर्ट