बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: Updated Sun, 26 Dec 2021 09:59:05 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर हादसे पर एक मजदूर का बयान सामने आया है। मजदूर ने बताया कि बॉयलर में प्रोब्लम था। एक साल से मेंटेनेंस के लिए कहा जा रहा था लगातर चौबीस घंटे काम होने की वजह से यह हादसा हुआ। जिस मजदूर ने यह बात बताया वह इसी नूडल्स फैक्ट्री में काम करता है। आज उसका विकली ऑफ था इसलिए वह फैक्ट्री नहीं गया था। उनके पिता भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं।
मजदूर ने बताया कि नूडल्स फैक्ट्री में हम दो साल से ड्यूटी करते हैं। आज मेरा ऑफ था सोमवार को ड्यूटी पर जाना था। पिता जी आज ड्यूटी पर थे। वे सिनियर ऑपरेटर हैं। पहले से बॉयलर में दिक्कत आई थी पिता जी लिकेज होने की बात कह रह थे। जिसे ठीक नहीं कराया गया और इसी कारण आज यह हादसा हुआ। बॉयलर फटने के वजह से आज कई लोगों की जाने चली गयी।
मजदूर ने बताया कि उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन फैक्ट्री का निरीक्षण करने आए हुए थे उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही है। मजदूर ने बताया कि साल भर से बॉयलर गड़बड़ था फिर भी चौबीस घंटे फैक्ट्री में लगातार काम चल रहा था। जब से नाइट ड्यूटी शुरू हुआ तब से ही इसे ठीक करने की बात कही जा रही थी।
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ था जिसमें काम कर रहे 7 मजदूरों की मौत हो गयी वही आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे। मृतकों में मधुबनी के नवतुर घुरवंती निवासी संजीव कुमार, मधुबनी के महादेव, नरकटियागंज के विशाल, कुंदन, नरकटियागंज के 30 वर्षीय ओमप्रकाश, मधुबनी के हरलाखी निवासी विवेक कुमार सदा और शिवहर के नगर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सत्यम कुमार शामिल हैं।
नूडल्स फैक्ट्री में हुए धमाके के कारण बगल के चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अंदर काम कर रहे लोग भी घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बॉयलर फटने के बाद हुए ब्लास्ट से नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटनास्थल की जो तस्वीरें आई वह दिल को दहलाने वाली थी।