Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे...

Bihar News: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

Bihar News: मुजफ्फरपुर में भगवानपुर ओवरब्रिज के पास चलती ट्रेन से उतरते समय दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बैंक में कार्यरत थीं और पटरी पर गिरने के कारण ट्रेन से कट गईं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 15, 2025, 11:58:41 AM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान दानापुर, शांति नगर मुहल्ला निवासी बड़ी बहन रुचि और छोटी बहन स्वाति कुमारी के रूप में हुई है। रुचि की शादी एक डिफेंस अधिकारी से दिल्ली में हुई थी और वह केनरा बैंक, भगवानपुर शाखा में कार्यरत थीं। वहीं, स्वाति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थीं।


जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थीं, इसी दौरान फिसलकर पटरी पर गिर गईं। चूंकि उस समय दोनों दिशाओं से ट्रेनें गुजर रही थीं, इस कारण वे कटकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरपीएफ द्वारा दोनों के परिजनों, विशेष रूप से पति से संपर्क कर जानकारी साझा की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।