Hindi News / news / दिल्ली में ऑड-ईवन लागू करने के केजरीवाल सरकार के फैसले को NGT में...

दिल्ली में ऑड-ईवन लागू करने के केजरीवाल सरकार के फैसले को NGT में चुनौती, आज होगी सुनवाई

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 18, 2019, 7:46:45 AM

दिल्ली में ऑड-ईवन लागू करने के केजरीवाल सरकार के फैसले को NGT में चुनौती, आज होगी सुनवाई

- फ़ोटो

DELHI: दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन फैसले को NGT में चुनौती दी गई है. दिल्ली सरकार के इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है, जिस पर आज सुनवाई होगी. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने 4 नवंबर से जो ऑड-ईवन लागू करने का ऐलान किया है, वह सही नहीं है. क्योंकि ऑड-ईवन से प्रदूषण के स्तर में पहले भी कमी नहीं आई थी. आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 नवंबर से 15 नवंबर तक दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का एलान किया था. केजरीवाल ने कहा था कि ऑड-ईवन फॉर्मूले से प्रदूषण स्तर को कम करने में मदद मिलेगी. दिल्ली सरकार ने इस दौरान लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क बांटने की भी घोषणा की थी. वहीं दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन फॉर्मूले को फिर से लागू करने के फैसले पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि ‘मुझे नहीं लगता कि इसकी आवश्यकता है. हमारे द्वारा बनाई गई रिंग रोड ने शहर में प्रदूषण को काफी कम कर दिया है और हमारी योजनाएं अगले दो सालों में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त कर देंगी.'