Hindi News / news / ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बताया.. क्यों चलाई...

ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बताया.. क्यों चलाई थी गोली

1st Bihar Published by: Updated Feb 04, 2022, 8:05:06 AM

ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बताया.. क्यों चलाई थी गोली

- फ़ोटो

DESK : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गुरुवार को उत्‍तर प्रदेश में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी.  हालांकि इसमें वह बाल-बाल बच गये. ओवैसी के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब वे दिल्‍ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई. पुलिस ने ओवैसी के काफिले पर फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों सचिन और शुभम को गुरुवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था.


फायरिंग पर पुलिस ने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने AIMIM चीफ की गाड़ी पर गोली क्यों चलाई. हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने बताया कि दरअसल, आरोपी AIMIM ओवैसी की बयानबाजी से गुस्से में थे, जिसके बाद उन्होंने उनकी कार पर गोली चलाने का कदम उठाया.


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख ओवैसी की ओर से ट्वीट किए गए विजुअल्‍स में उनकी सफेद रंग की SUV पर गोली की दो छेद नजर आ रहे हैं. कथित तौर पर तीसरी गोली वाहन के टायर पर लगी. सांसद ओवैसी एक अन्‍य कार से निकल गए. ओवैसी ने मेरठ में एक सभा को संबोधित किया. यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले जाने हैं.