Hindi News / news / प्रेमी से बात करने पर भाई ने बहन को डांटा, गुस्से में कर...

प्रेमी से बात करने पर भाई ने बहन को डांटा, गुस्से में कर दी हत्या

1st Bihar Published by: Updated May 13, 2020, 2:32:47 PM

प्रेमी से बात करने पर भाई ने बहन को डांटा, गुस्से में कर दी हत्या

- फ़ोटो

PALAMU: बहन प्रेमी से मोबाइल पर रोज बात करती थी. गुस्से में चचेरे भाई ने डांट दिया. बहन ने भाई को कुएं में धकेल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना छतरपुर के नेउरीबार की है.

युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और युवती को गिरफ्तार कर लिया. युवती ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि युवती अपराधिक छवि की है. तीन माह पहले जब उसके पिता ने मोबाइल छिनने की कोशिश की थी तो युवती ने अपने पिता तो मारने के लिए धतूरे की चटनी खिला दी, लेकिन वह जिंदा बच गया. 

कई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि युवती की रामगढ़ के रहने वाले मुकेश नाम के युवक के साथ उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह प्रेमी से बात कर रही थी. लेकिन भाई ने उसे मना किया. जिससे वह भड़क गए और भाई को कुएं में धकेल दिया. कुएं में डूबने के कारण भाई की मौत हो गई. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 

प्रेमी  के कहने पर की हत्या

पुलिस ने जब उसको गिरफ्तार किया जो उसने बताया कि जब वह प्रेमी से बात कर रही थी. भाई गुस्सा कर चिल्ला रहा था. आवाज सुन प्रेमी ने कहा कि अगर अधिक परेशान कर रहा है तो उसको खत्म कर दो. उसके बाद चचेरे भाई को किसी बहाने कुएं के पास ले गई और उससे धकेल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.