1st Bihar Published by: Updated Nov 27, 2020, 10:41:31 AM
- फ़ोटो
PALAMU: तेज रफ्तार कार ने कार में टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि चारों के शव कार में ही फंस गया. किसी तरह से काटकर शव को बाहर निकाला गया. यह घटना पलामू के छतरपुर की है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और चारों शव को कार से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में ट्रक का ड्राइवर गाड़ी चला रहा था. जिसके कारण हादसा हुआ.
सभी बिहार के रहने वाले
बताया जा रहा है कि सभी कार सवार लोग मेदिनीनगर से तिलक चढ़ाकर औरंगाबाद के नबीनगर अपने घर जा रहे थे. इस दौरान ही छत्तरपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ. इस दौरान ही ट्रक ने टक्कर मार दी. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. घर में जो शादी का माहौल था वह गम में बगल गया है.