Hindi News / news / गाड़ी चेकिंग के दौरान कार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, एक की मौत

गाड़ी चेकिंग के दौरान कार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, एक की मौत

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 17, 2019, 9:29:06 AM

गाड़ी चेकिंग के दौरान कार ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, एक की मौत

- फ़ोटो

DESK: बड़ी ख़बर पलामू से है, जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान एक कार ने दो पुलिस जवानों को कुचल दिया. इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. आपको बता दें कि लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय के पास वाहनों की चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. हादसे में एक जवान सोनू कुमार की डेथ ऑन द स्पॉट हो गई वहीं दूसरा जवान जयराम गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया. दोनों पुलिसकर्मी लेस्लीगंज थाने में पोस्टेड थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.