1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 15, 2023, 3:49:11 PM
- फ़ोटो
DESK: घर में 6 महीने से रह रहे जर्मन शेफर्ड ने आज अचानक अपने मालिक पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसने अपने मालिक के प्राइवेट पार्ट को काट डाला और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। प्राइवेट पार्ट काटे जाने के बाद बुजुर्ग मालिक चिल्ला चिल्ला कर रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर घरवाले जब मौके पर पहुंचे और वहां की स्थिति को देखकर हैरान रह गये।
पालतू कुत्ते के काटे जाने के बाद बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़े थे। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना राजस्थान के अलवर थाना क्षेत्र के रायबका गांव का है जहां पालतू जर्मन शेफर्ड ने अपने ही मालिक पर अटैक कर दिया और मालिक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया।
बताया जाता है कि कुत्तों की लड़ाई के दौरान बुजुर्ग अपने जर्मन शेफर्ड को छुड़ाने पहुंचे थे उस वक्त वह काफी गुस्से में था जब मालिक उसे घर की ओर ले जा रहा था तभी कुत्ते में गुस्से में आकर मालिक पर हमला कर दिया। फिलहाल कुत्ते के मालिक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।