Hindi News / news / पति से ज्यादा बॉयफ्रेंड को प्यार करती थी पत्नी, टेंशन में पति ने...

पति से ज्यादा बॉयफ्रेंड को प्यार करती थी पत्नी, टेंशन में पति ने 50 हजार सुपारी देकर मरवा दिया

1st Bihar Published by: Updated Apr 03, 2021, 3:13:37 PM

पति से ज्यादा बॉयफ्रेंड को प्यार करती थी पत्नी, टेंशन में पति ने 50 हजार सुपारी देकर मरवा दिया

- फ़ोटो

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे. दरअसल एक पति को पत्नी कि बेवफाई नागवार गुजरी तो उसने 50 हजार रुपये सुपारी देकर पत्नी के आशिक की पिटाई करा दी. जिन लोगों ने पैसे लेकर महिला के प्रेमी को बुरी तरह पीटा. पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले का है, जहां पुलिस ने एक शख्स से मारपीट के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को इस घटना के पीछे जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गए. पुलिस को इनलोगों ने बताया कि जिस शख्स को इनलोगों ने बुरी तरह पीटा, वह शख्स किसी शादीशुदा महिला से प्यार करता है. उसी महिला के पति ने इस शख्स को मारने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जिस शख्स को पीटा गया था, वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसका नाम बाबू जाटव है. पिटाई के बाद उसने कोतवाली थाना में एफआईआर किया था. उसने पुलिस को बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह उसकी पिटाई की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि महिला के पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के पास से गाड़ी भी बरामद की गई है. कोतवाली थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि जांच में सामने आया कि हरी बाबू जाटव के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे. जिसको लेकर महिला के पति ने नागौर के रहने वाले 5 लोगों को 50 हजार  रुपये की सुपारी देकर हरी बाबू जाटव को मरवाया था. पुलिस ने मामले में एससी एसटी की धारा जोड़कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.