1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 11, 2019, 11:09:08 AM
- फ़ोटो
PATNA : बरसात शुरू होते ही पटना में डेंगू ने दस्तक दे दी है. पीएमसीएच में डेंगू के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. पटना में डेंगू के दो मरीजों के मिलने के बाद शहर में डेंगू का खतरा बढ़ गया है. पीएमसीएच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. एक मरीज फतुहा और दूसरा राजधानी के बिहारी साव लेन का रहने वाला है. डेंगू के प्रकोप को देखते ही पीएमसीएच में डेंगू मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ.राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि अस्पताल प्रशासन डेंगू के इलाज के लिए तैयार है.