Hindi News / news / पटना: बैंक मैनेजर ने चौथी पत्नी के साथ किया ऐसा काम, थाने पहुंचते...

पटना: बैंक मैनेजर ने चौथी पत्नी के साथ किया ऐसा काम, थाने पहुंचते ही हुई बेहोश, फिर हुए कई खुलासे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 10, 2023, 2:40:14 PM

पटना: बैंक मैनेजर ने चौथी पत्नी के साथ किया ऐसा काम, थाने पहुंचते ही हुई बेहोश, फिर हुए कई खुलासे

- फ़ोटो

PATNA: बिहार की राजधानी पटना से एक मामला सामने आया है, जहां चार-चार शादी कर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने की है. आरोपी बैंक मैनेजर की करतूत सुनकर पुलिस से लेकर पब्लिक तक हैरान है.


बता दें पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. बैंक मैनेजर की पत्नी जहर खाकर पत्रकार नगर थाने पहुंचे गई. जबतक वह कुछ बता पाती और पुलिसकर्मी उसकी शिकायत लिख पाते, तब तक वह बेहोश होकर गिर गई. और उसके मुंह से झाग निकलने लगा. जिसके बाद पुलिस उसे फौरन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया.


जब महिला को होश आया तब उसने बताया कि वह पति राजेश से प्रताड़ित है. शादी के कुछ महीने बाद से ही पति परेशान कर रहा है. दहेज की डिमांड कर रहा है. नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करता है. उसने बताया कि उसका पति पहले से तीन शादियां कर चुका है. पति से इतना परेशान थी कि उसे कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखा.


जिसके बाद पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मलाही पकड़ी स्थित घर से बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया.रविवार को उसे जेल भेज दिया गया.