Hindi News / news / PATNA NEWS: पटना सिटी में जेसीबी ने युवक को रौंदा, घटनास्थल पर ही...

PATNA NEWS: पटना सिटी में जेसीबी ने युवक को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 30, 2024, 9:42:21 PM

PATNA NEWS: पटना सिटी में जेसीबी ने युवक को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

- फ़ोटो

PATNA CITY: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। पटना सिटी में एक युवक को जेसीबी ने रौंद डाला है। घटना मालसलामी थानाक्षेत्र के मथली तल इलाके की है जहां एक बेलगाम जेसीबी ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।


 इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना को लेकर इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं और जेसीबी के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।