Hindi News / news / पटना सिटी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

पटना सिटी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jun 12, 2022, 11:45:53 AM

पटना सिटी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA CITY : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद शराब का कारोबार जारी है। वहीं पटना सिटी अनुमंडल फतुहा श्रवणपुर खगड़िया गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होंडई कार में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप के साथ 2 कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की शराब कारोबारी टीटू कुमार और उसके सहयोगी ने कार में अंग्रेजी शराब के काटून को छिपाकर शराब की डिलीवरी देने के लिए कार से कहीं जा रहा था। 



इसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वहीं होंडई कार को भी जप्त कर लिया। पुलिस ने टीटू घर में भी छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कई कार्टून को जप्त किया। 



पुलिस ने बताया की टीटू शराब का बड़ा कारोबारी है और पुलिस से बचने के लिए कई तरकीब लगा कर शराब बेचने का काम कर रहा था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनो शराब कारोबारियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।