Hindi News / news / पटना : ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली

पटना : ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Jul 14, 2022, 7:33:12 AM

पटना : ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इसकी और लगातार अपराधी खोल रहे हैं पटना में बेखौफ अपराधियों ने अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस वालों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है पटना के अंदर एक ऑन ड्यूटी चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बिक्रम इलाके की है। 



बिक्रम में बीती रात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। ऑन-डियूटी चौकीदार को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस छानबीन जुटी हुई है। वारदात के बाद चौकीदार के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है। 



इस घटना को लेकर जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीती रात डायल 112 टीम पेट्रोलिंग पर थी तभी बिक्रम थाना इलाके के नगहर मोड़ के पास उसे एक पुलिस वाले की डेड बॉडी मिली। पुलिस वाले की डेड बॉडी मिलने के बाद जब उसकी पहचान की गई तो वह बिक्रम थाना में ही तैनात चौकीदार विनोद कुमार की निकली। विनोद कुमार नगहर गांव के निहोरा पासवान के बेटे थे। निहोरा पासवान भी चौकीदार रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार के ऊपर पहले भी हमला हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में रास्ते को लेकर बिनोद का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है।