Hindi News / news / पटना: गोविंद सिंह ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन, समर्थकों की...

पटना: गोविंद सिंह ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन, समर्थकों की जुटी भीड़

1st Bihar Published by: Updated Sep 23, 2022, 3:23:35 PM

पटना: गोविंद सिंह ने वार्ड पार्षद पद के लिए किया नामांकन, समर्थकों की जुटी भीड़

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में नगर निगम के वार्ड पार्षद पदों के लिए लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। इसी रेस में अब पटना के वार्ड संख्या 15 के किशोर सिंह उर्फ गोविंद सिंह ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन कराया है। गोविंद सिंह ने आज यानी शुक्रवार को अपना नॉमिनेशन कराया है। 





किशोर सिंह उर्फ गोविंद सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक गाड़ी में सवार होकर नामांकन कराने पहुंचे थे। समर्थकों ने उनकी गाड़ी को फूलों से सजा दिया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। 





आपको बता दें, किशोर सिंह उर्फ गोविंद सिंह यारपुर राजपुताना रोड संख्या 1 में रहते हैं, जिन्होंने वार्ड पार्षद पद के लिए आज अपना नामांकन कराया है। उनके नॉमिनेशन के बाद अब लड़ाई दिलचस्प बनते जा रही है। गोविंद सिंह के नामांकन के दौरान उनके लिए जमकर नारे लगाए गए। उनके नामांकन के बाद अब ये लड़ाई और भी ज्यादा दिलचस्प होती दिख रही है।