1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 21, 2023, 10:18:26 PM
- फ़ोटो
PATNA: भीषण गर्मी और हिटवेव की मार झेल रहे पटना के लोगों को बारिश से राहत मिली है। शुक्रवार की रात राजधानी पटना का मौसम अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण राजधानी वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार के तकरीब सभी जिले बिटवेव की चपेट में हैं। गर्मी और लू के कारण लोगों को जीना मुहार हो गया है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। रोज से तापमान में कमी देखी गई वहीं पछुआ हवा से भी लोगों ने राहत महसूस किया।
इसी बीच देर रात तेज हवा के साथ बारिश ने राहत देने का काम किया। बारिश ज्यादा तो नहीं हुई लेकिन जितनी भी हुई उससे राजधानी के लोगों को राहत जरूर महसूस हुई है।