Hindi News / news / पटना में बंद होंगे 124 कोचिंग सेंटर, DM चंद्रशेखर सिंह ने दिया आदेश

पटना में बंद होंगे 124 कोचिंग सेंटर, DM चंद्रशेखर सिंह ने दिया आदेश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 10, 2024, 7:15:47 PM

पटना में बंद होंगे 124 कोचिंग सेंटर, DM चंद्रशेखर सिंह ने दिया आदेश

- फ़ोटो

PATNA: पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 124 कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। पटना में कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान इन 124 कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास कोचिंग चलाने के लिए कोई आधारभूत संरचना नहीं पाई गयी थी। इसलिए इनका निबंधन नहीं किया गया। ऐसे कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश पटना जिलाधिकारी ने दिया है। 


उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद पटना जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पटना जिले में चल रहे सभी कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की और इसी कड़ी में कुल 124 कोचिंग संस्थान ऐसे पाए गए जो मानको पर खड़े नहीं उतर रहे थे। अब इन संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पटना डीएम ने बताया कि कोचिंग की ओर से 1100 आवेदन प्राप्त हुआ था। 500 का निबंधन हो चुका है। कई रिन्यूअल कर रहे है। निबंधन किसी का लंबित नहीं होगा। 


त्रुटियों के निराकरण के लिए एक महीने का समय दिया जा रहा है। यदि एक महीने में भी ये नहीं सुधार लाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि 124 कोचिंग का निबंधन रिजेक्ट किया गया है। कोचिंग चलाने के लिए आधारभूत संरचना नहीं पाई थी इसलिए उनका निबंधन नहीं किया गया। ऐसे कोचिंग संस्थान बंद करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि जो भी कोचिंग सेंटर पटना जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए मानको पर खड़ा नहीं उतरेंगे वैसे कोचिंग संस्थानों पर मुकम्मल कार्रवाई की जाएगी।