सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Updated Tue, 25 Oct 2022 12:46:49 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा स्थित मोहिउद्दीनपुर गांव के पास की है। दोनों पति-पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाइवा ने दोनों को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाइवा भी बीच सड़क पर पलट गया।
मृतक पति-पत्नी की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विजय यादव और उसकी 45 वर्षीय पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय यादव की पत्नी सरोज देवी के फूफा का निधन दीपावली की रात हो गया था। मंगलवार की सुबह दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए धनरूआ थाना क्षेत्र के ननौर गांव जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाइवा को जब्त कर उसके ड्राइवर और खलासी की तलाश में जुट गई है। दीपावली की सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।