1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2019, 7:59:14 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के पार्कों और उद्धयानों के देखभाल और रखरखाव के लिए 1 हजार माली के पदों पर बहाली होगी. भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.
माली के पद पर चुने गए लोगों को हर महीने 25720 रुपये सैलरी दी जाएगी. मूल वेतन 18 हजार, महंगाई भत्ता 2160, एचआरए 2882, मेडिकल 1000 और टीए 1680 रुपये दिए जाएगे.
बहाल होने वाले माली के जिम्मे सभी महत्वपूर्ण आवासीय और गैर आवासीय भवन, राजभवन, विधान मंडल भवन, सचिवालय भवन, मुख्यमंत्री सचिवालय, आवासीय परिसर, न्यायधिशों, मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के आवासीय उद्धान और पार्क होगा.