Hindi News / news / पटना में रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मारी 6 गोली

पटना में रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मारी 6 गोली

1st Bihar Published by: Updated May 19, 2020, 11:16:13 AM

पटना में रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मारी 6 गोली

- फ़ोटो

PATNA: लॉकडाउन के बाद भी अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने खुसरूपुर के नुरूद्दीनपुर गांव में रिटायर्ड दारोगा को गोली मारकर हत्या कर दी. 

मारी 6 गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा को घेर लिया और उसके बाद 6 गोली मारी. मृतक सुनील सिंह झारखंड में दारोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. वह रिटायर्ड होने के बाद गांव पर रह रहे थे. 

आपसी विवाद में आशंका

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुनील सिंह की हत्या आपसी रंजीश को लेकर गई है. कुछ समय पहले एक रिटायर्ड जवान की हत्या की गई थी. इसके के बदले में यह हत्या हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना से तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परजिनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस हर एंकल से घटना की छानबीन में जुटी है.