Hindi News / news / पटना में अपराधियों का तांडव, लूटपाट के दौरान बीटेक के छात्र को मारी...

पटना में अपराधियों का तांडव, लूटपाट के दौरान बीटेक के छात्र को मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Feb 26, 2021, 10:22:34 AM

पटना में अपराधियों का तांडव, लूटपाट के दौरान बीटेक के छात्र को मारी गोली

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने सुबह-सवेरे लूट की घटना को अंजाम देने के क्रम में बीटेक के छात्र को गोली मार दी है. घटना कंकड़बाग के द्वारिका कॉलेज के पास की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर आये थे. कंकड़बाग़ के द्वारिका कॉलेज के पास उन्होंने हथियार के बल पर बीटेक के छात्र से लूटपाट की कोशिश की. छात्र ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. 


इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों के मुताबिक़ आज सुबह से इन अपराधियों ने और भी कई ऑटो चालकों से लूटपाट कि कोशिश की है. फिलहाल मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. घायल को इलाज के अस्पताल पहुंचा दिया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.