Bihar Election 2025: हवाई प्रचार में भी आगे रही मोदी और नीतीश की जोड़ी, नेताओं ने की तूफानी रैलियां; जानिए रेस में कहां हैं राहुल और तेजस्वी Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर गोलीबारी; महिला के गले में लगी गोली, कई घायल Bihar Election 2025 : बिहार में पिछले 30 दिनों तक खूब सुनाई पड़े "जिंदाबाद के नारे", चुनाव में किन मोर्चे पर गरजे बड़े- बड़े नेता; इस बार क्या रही पूरी चुनावी कहानी Bihar News: बिहार में ठगों ने रिटार्यड बैंककर्मी को लगाया लाखों का चूना, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती.. Bihar Election 2025: NDA के नताओं ने जमकर उड़ाए हैलिकॉप्टर, अब यहां हो गई नीतीश और मोदी से बड़ी चूक; जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Election 2025 : बिहार में खत्म हुआ चुनावी शोर, तेजस्वी और राहुल से अभी ही बहुत आगे निकलें नीतीश; इस बार भी कर लेंगे किला फतह Bihar Election 2025 : नीतीश और मोदी का विकास या तेजस्वी और राहुल का MY समीकरण, बिहार चुनाव के दूसरे चरण में अबतक का क्या रहा है इतिहास Bihar Election 2025: चंपारण की सीटों पर जोरदार मुकाबला, सत्ता का गणित तय करेगी इस क्षेत्र की जनता Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में नीतीश मिश्र और नीरज कुमार समेत 12 मंत्रियों का फैसला, कल EVM में कैद होगी किस्मत Bihar News: बिहार में JDU कार्यालय के बाहर मारपीट से मचा बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
1st Bihar Published by: Updated Fri, 30 Dec 2022 11:06:19 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजधानी पटना को आज अपमना नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा। इसको लेकर पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में मतगणना जारी है। इसको लेकर बोरिंग रोड में गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पटना नगर निगम सीट इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। पटना नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
बता दें कि, पटना नगर निगम चुनाव के वोटिंग की ताजा जानकारी के अनुसार मेयर पद के लिए सीता साहू 5,300 वोट से आगे चल रही है। इसके आलावा वार्ड पार्षद में रीता रानी 8 नंबर वार्ड से जीती है। वहीं, पटना नजर निगम के वार्ड नंबर 21 से श्वेता रंजन जीत दर्ज की है। इसके आलावा वार्ड नंबर 38 से आशीष सिन्हा को जीत मिली है। इसके साथ ही वार्ड 47 से सतीश गुप्ता ने जीत दर्ज किया है। इस बार पटना नगर निकाय चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर का रिजल्ट शाम तक आएगा। इसके साथ ही इस बार 1 प्रत्याशी के साथ 1 एजेंट को मतगणना केंद्र जाने की अनुमति मिली है।
जानकारी हो कि, सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आएगा। 28 दिसंबर को 1665 पदों के लिए मतदान हुआ है। 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई है।
गौरतलब हो कि, पटना नगर निगम के आज चुनाव परिणाम आने हैं। मतगणना 8 बजे से शुरू हो गई है। वोटों की गिनती से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। बता दें कि निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है। 70 सालों बाद राज्य में पहली बार जनता मेयर-डिप्टी मेयर चुन रही है। इससे पहले वार्ड पार्षद चुनते थे। इस चुनाव में 32 महापौर और 16 उप महापौर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।