1st Bihar Published by: Updated Aug 07, 2022, 6:59:19 AM
- फ़ोटो
PATNA: आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज यानी रविवार को सरकार के खिलाफ रोड शो होने वाला है। इस यात्रा में कांग्रेस ने भी तेजस्वी का समर्थन करने की बात कही है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि वे बेरोजगारी, महंगाई, सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर पटना में रोड शो करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना की सड़कों पर रोड शो करेंगे। तेजस्वी यादव केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। ये रोड शो शगुना मोड़ से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा तक जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि 7 अगस्त को आप सभी मेरे हाथों को मजबूत करें। तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था और आज इसी को लेकर वे रोड शो करेंगे।
रोड शो की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि 7 अगस्त को वे बेरोज़गारी हटाओ यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा था, गरीबों की आमदनी अगर 10 से 15 हज़ार है और अगर घर में चार लोग भी हो तो उनके पास एक पैसा नहीं बचता। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, बिजली बिल सब कुछ महंगा हो गया है, लेकिन तेजस्वी यादव इसका विरोध करेंगे।