Hindi News / news / पटना: विकास भवन में अगलगी से मची अफरा-तफरी, आग को बुझाने में जुटी...

पटना: विकास भवन में अगलगी से मची अफरा-तफरी, आग को बुझाने में जुटी फायर बिग्रेड की टीम

1st Bihar Published by: Updated Jul 14, 2022, 9:27:05 PM

पटना: विकास भवन में अगलगी से मची अफरा-तफरी, आग को बुझाने में जुटी फायर बिग्रेड की टीम

- फ़ोटो

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। विकास भवन में लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी है। शिक्षा विभाग के एक कमरे में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गयी  है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के एक कमरे में आग लगी है। 


आग लगने की खबर से विकास भवन में अफरा-तफरी का माहौल है। फायर बिग्रेट की टीम हाइड्रोलिक गाड़ी के साथ पहुंची है फिलहाल आग को बुझाने का काम किया जा रहा है।