1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 21, 2023, 5:58:24 PM
- फ़ोटो
DESK: हैरान कर देने वाला मामला सपनों की नगरी मुंबई से सामने आई है। यहां एक पति को पत्नी पत्नी को एनिवर्सरी विश नहीं करना इतना महंगा पड़ गया कि वह अस्पताल जा पहुंचा। पति ने शादी की सालगिरह की बधाई पत्नी को नही दिया तो गुस्साई पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने युवक को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना मुबंई के घाटकोपर की है।
बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसको शादी के सालगिरह पर बधाई नहीं दी थी, जिसके बाद महिला ने अपने मां-बाप और भाई को फोन कर अपने ससुराल बुला लिया। जानकारी मिलते ही महिला का भाई, मां और पिता बेटी के घर पहुंच गए और मायके वालों ने मिल कर उसके पति और सास से हाथापाई करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि बात थाने तक पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि महिला के पति विशाल नागंगरे एक कुरियर कंपनी में ड्राइवर है। वहीं उसकी पत्नी कल्पना एक फूड आउटलेट में काम करती है। 2018 में दोनों की शादी हुई थी। विशाल ने बताया कि सालगिरह की बधाई नहीं देने पर कल्पना नाराज हो गई और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। झगड़ा के बाद कल्पना काम पर चली गई और जब शाम में लौटी तो अपने पति और सास को गाली और धमकी देने लगी। जिसके बाद सभी में बहस होने लगी तो कल्पना ने फोन कर अपने मायके वाले को बुला लिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर बेचारे युवक और उसकी मां को बुरी तरह पीट दिया।