Hindi News / news / पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Feb 18, 2021, 3:39:25 PM

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

- फ़ोटो

NALANDA:- पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के चंदूबीघा गांव का है। शव की पहचान 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। हत्या की आशंका जता रहे परिजन आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


परिजनों ने बताया कि युवक बुधवार की देर शाम से गायब था। जिसकी लोगों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज गांव के ही एक पेड़ से लटका शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा। युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की बात परिजन कर रहे हैं हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह पता चल पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।