1st Bihar Published by: Updated Feb 13, 2020, 1:49:25 PM
- फ़ोटो
BOKARO: झारखंड के बोकारो से जुर्म की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी दो बेटियों का कत्ल बेरहमी से कर दिया है. घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी मेन रोड की है. आरोपी मनशु कुमार सोनी ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी है.
बताया जा रहा है कि मनशु घर में सोया था. अचानक उठकर अपनी दो बेटियों को उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया और बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी. पिता ने अपनी 15 साल की बेटी प्रिया और 12 साल की किरण की हत्या कर दी. अपनी बहन का कत्ल होता देख आरोपी के दो बेटे चिल्लाने लगे. जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब कर दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी.
आरोपी ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण कुछ दिन से वो तनाव में रहता था, इसलिए अपनी बेटियों का कत्ल कर दिया. वहीं घटना से नाराज गांव के लोग आरोपी पर टूटने ही वाले थे कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से बचा लिया. पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.