1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 02, 2019, 11:58:07 AM
- फ़ोटो
DESK : बिहार में लगभग 40 हजार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. शिक्षा विभाग ने छठे चरण के शिक्षकों के नियोजन का शिड्यूल जारी कर दिया है. 29 जुलाई से हाईस्कूल और प्लस-टू शिक्षकों के 35 से 40 हजार के पदों पर नियुक्ति होगी. शिक्षा विभाग के उपसचिव अरशद फिरोज ने 29 जुलाई तक सभी जिला परिषद और नगर निकाय नियोजन इकाइयों को खाली पदों की अंतिम लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है. इसके बाद 27 अगस्त से 26 सितंबर तक आवेदन लिया जाएगा. इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाओं से होते हुए नियोजन इकाइयों द्वारा 29 नवम्बर को नियुक्ति पत्र बांटा जायेंगा. नियुक्ति में महिलाओं को 35 फीसदी का आरक्षण मिलेगा.