1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 15, 2019, 4:57:00 PM
- फ़ोटो
DELHI: पूरा देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लगातार छठे साल लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया. लालकिले पर झंडा फहराने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे. राजघाट जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने पुष्प अर्पित कर बापू को नमन किया. आजादी के जश्न के अवसर पर पीएम मोदी एक बार फिर से साफा पहने नजर आए हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.