Hindi News / news / ISRO के वैज्ञानिकों पर पूरे देश को गर्व, रूकावटों से हौसले मजबूत हुए...

ISRO के वैज्ञानिकों पर पूरे देश को गर्व, रूकावटों से हौसले मजबूत हुए हैं- PM मोदी

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 08, 2019, 3:21:22 PM

ISRO के वैज्ञानिकों पर पूरे देश को गर्व, रूकावटों से हौसले मजबूत हुए हैं- PM मोदी

- फ़ोटो

DESK:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO सेंटर से देश को संबोधित करते हुए वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया है. पीएम मोदी ने कहा है कि हम अपने मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं, रूकावटों से हमारा हौसला कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत हुआ है. ISRO के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि 'पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, रातभर पूरा देश आपके लिए जगा हुआ था. मैंने भी संपर्क टूटने के पल को आपके साथ जिया है, हमारे हौसले और बुलंद हो गये हैं.' पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा कि 'आप मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचने वालों में हैं, वैज्ञानिक देश के नायाब तोहफे हैं.' उन्होंने कहा कि चंद्रमा को छूने की हमारी इच्छाशक्ति और मजबूर हुई है. इस मिशन के साथ जुड़ा हर व्यक्ति खास है, इसरो के वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश खड़ा है. पीएम ने कहा कि 'चंद्रयान की यात्रा शानदार रही है और हमारा ऑर्बिटर शान से चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है. आपने जो किया है वो पहले किसी ने नहीं किया है, नई सीख हमें और मजबूत बनाएगी.'