Hindi News / news / AES के बाद बिहार में अब डेंगू और JE ने दी दस्तक, PMCH...

AES के बाद बिहार में अब डेंगू और JE ने दी दस्तक, PMCH में मिले कई मरीज

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 02, 2019, 11:01:41 PM

AES के बाद बिहार में अब डेंगू और JE ने दी दस्तक, PMCH में मिले कई मरीज

- फ़ोटो

DESK: बिहार में AES का ताडंव अभी खत्म भी नहीं हुआ है की डेंगू और जपानी इंसेफ्लाइटिस ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. पटना के पीएमसीएच में डेंगू के 4 मरीज मिले है. जिसकी पुष्टि माइक्रो बॉयोलोजी विभाग ने की है. वहीं जापानी इंसेफ्लाइटिस के भी 7 मरीज अस्पताल में पाए गए है. पीएमसीएच में डेंगू के जिन 4 मरीज को भर्ती कराया गया है. वो बिहार के सुपौल,सारण,भोजपुर और नालंदा जिले के रहने वाले है. जिनका इलाज चल रहा है. बता दे की चमकी बुखार अर्थात AES से बिहार में करीब 200 के करीब बच्चों की मौत हो चुकी है.