1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 4:10:45 PM
- फ़ोटो
NAWADA: ख़बर नवादा से है, जहां पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है. कौआकोल आश्रम रोड में लखेंद्र साव नाम के शख्स के मकान में लोहे का सामान बनाने की आड़ में हथियार बनाने का धंधा किया जा रहा था. जिसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने मौके से 3 देसी कट्टा, बंदूक समेत कई हथियार बरामद किया है. साथ ही इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी करीब दो सालों से किराये के मकान में अवैध हथियार बनाने का गोरखधंधा चला रहा था. ईलू सिन्हा की रिपोर्ट