1st Bihar Published by: Updated Wed, 16 Dec 2020 01:19:34 PM IST
- फ़ोटो
LATEHAR : लातेहार में पुलिस और उग्रवादी संगठन टीपीसी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक उग्रवादी मारा गया. इस दौरान मौके से एके-47 समेत अन्य सामान बरामद किया गए हैं.
बताया जा रहा है कि चंदवा थाना इलाके के सेरक पंचायत के निंद्रा गांव में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी बीच उग्रवादियों को पुलिस के आने की भनक मिल गई और उनलोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
जिसके बाद जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने एक उग्रवादी को मार गिराया. इस दौरान दोनों ओर से करबी दो सौ राउंड गोलियां चली. पुलिस ने मौके से एक एके-47, बड़ी मात्रा में जीवित गोलियां, कंबल, जूते, बैग व अन्य सामान बरामद किए हैं. पुलिस उग्रवादी की पहचान करने में जुटी है.