Hindi News / news / पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के साथ रविशंकर राय ने चलाया स्वछता अभियान

पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के साथ रविशंकर राय ने चलाया स्वछता अभियान

1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2020, 2:33:48 PM

पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के साथ रविशंकर राय ने चलाया स्वछता अभियान

- फ़ोटो

Devghar  :  देश को जब से कोरोना संकट ने घेरा है तब से लोग साफ़ सफाई को लेकर काफी सजग हो गए हैं. कोरोना एक संक्रामक बीमारी है इस वजह से लोग सतर्क और जागरूख दोनों होते जा रहे हैं. इसी क्रम में आज सुबह-सुबह भगवान भोले की नगरी देवघर में नेता जी रविशंकर राय ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर साफ-सफाई की. 

इस काम में नेता जी को सरकारी कर्मचारियों का साथ भी मिला. वो भी हाथों में झाड़ू थाम प्रधान डाकघर की सफाई करते नज़र आये. देवघर पोस्ट ऑफिस के कई वरीय पदाधिकारी और सीनियर क्लर्क  भी इस काम में सहयोग देते नज़र आये.

रविशंकर राय ने इस अभियान को स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने इस काम की शुरुआत की है जिसे हम सब मिलकर सफल जरुर बनायेंगे. रविशंकर राय  ने आगे कहा कि अपने घर या ऑफिस के आस-पास के इलाके की साफ़ सफाई को लेकर हमें आत्मनिर्भर रहना चाहिए इसके लिए हमें किसी दूसरे पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं.