Hindi News / news / प्रदर्शन के नाम पर बिहार के कई जिलों में उत्पात, उपद्रवियों ने बीजेपी...

प्रदर्शन के नाम पर बिहार के कई जिलों में उत्पात, उपद्रवियों ने बीजेपी दफ्तर में लगाई आग

1st Bihar Published by: Updated Jun 17, 2022, 3:30:47 PM

प्रदर्शन के नाम पर बिहार के कई जिलों में उत्पात, उपद्रवियों ने बीजेपी दफ्तर में लगाई आग

- फ़ोटो

BIHAR: सेना में बहाली के लिए अग्निपथ योजना को लेकर छात्रों का प्रदर्शन बिहार में और उग्र रूप ले चुका है। राज्य के अलग-अलग जिलों में छात्र हिंसक घटना को अंजाम दे रहे हैं। सासाराम में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ़्तर में तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया है। वहीं सासाराम-रेलवे के सिग्नल सिस्टम में भी आग लगा दी गई। इसके अलावा कई अन्य जिलोने में भी ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है। नालंदा के इस्लामपुर स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस दौरान 3 AC बोगी जलकर राख हो गई। 


कुम्हऊ स्टेशन के पास डोरियाव गुमटी पर आग लगा दी गई। वहीं एक नज़ारा पूर्णिया का ऐसा भी देखा गया, जहां बारिश के बीच अग्निपथ योजना के खिलाफ  प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वहीं नालंदा के इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया। मधेपुरा में भी आज सुबह से अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शन करने के लिए युवा भारी संख्या में दौराम मधेपुरा स्टेशन पहुंचे। युवकों ने स्टेशन परिषर में टिकट काउंटर सहित अन्य खिड़कियों के शीशे, पंखे, टेबल कुर्सी, दरवाजे, बोर्ड सहित सभी सामानों को क्षतिग्रस्त कर प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही कर्पूरी चौक पर भी कुछ देर तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।


औरंगाबाद के दाउदनगर में स्कूल की चार बसों को आग के हवाले करते हुए उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया है। इसके अलावा, समस्तीपुर के धरमपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगा दी। आपको बता दें कि उपद्रवियों ने दानापुर स्टेशन पर भी जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ट्रेनों में आग लगा दी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पटना सिटी में भी एक ट्रेन में आग लगा दी गई, जिसके बाद ट्रेन धूं-धुंकर जलने लगी। इस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।