Hindi News / news / पुलवामा में आतंकियों का तांडव, कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

पुलवामा में आतंकियों का तांडव, कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 26, 2023, 11:54:57 AM

पुलवामा में आतंकियों का तांडव, कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

- फ़ोटो

J&K: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां एक बार फिर आतंकवादियों ने तांडव मचाया है। पुलवामा में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


मृतक की पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई है, जो सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। बताया जा रहा है कि संजय रविवार की सुबह स्थानीय बाजार में कुछ खरीदने जा रहा था, तभी ताबड़तोड़ फायरिंग कर संजय को मौत के घाट उतार दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।